चैत्र नवरात्रि 2026 में इन चीजों का गुप्त दान करना माना जाता है शुभ, मां दुर्गा की कृपा से दूर होती हैं परेशानियां
हिंदू धर्म में Chaitra Navratri का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में भक्त Durga के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान किया गया दान और पुण्य कई गुना फल देता है, खासकर अगर इसे गुप्त रूप से किया जाए।
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में सुहाग की चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग से जुड़ी सामग्री दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माना जाता है कि मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए लाल वस्तुओं का दान विशेष फलदायी माना गया है।
इसके अलावा नवरात्रि में छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराने और पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे कॉपी, पेन या किताबें दान करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों फलों का दान करना भी शुभ माना गया है। खासतौर पर केले का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही चावल, आटा, चीनी या सफेद मिठाई का दान करने से घर की दरिद्रता दूर होने और खुशहाली आने की मान्यता भी बताई जाती है।
Share this content:
