May 5, 2026

राज ने सब ‘राज’ उगल दिए, अब तुम… पुलिस की इस ट्रिक से फेल हुआ सोनम का प्लान, एक-एक कर बता दी सारी सच्चाई

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने खुद को बचाने के लिए ऐसा स्क्रिप्टेड प्लान बनाया, जो पहली नजर में काफी चालाक लग रहा था। लेकिन पुलिस की एक चतुराई से भरी तरकीब ने उनकी इस स्क्रिप्ट को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

हत्या के बाद राज ने सोनम को निर्देश दिया था कि वह सीधे इंदौर आए, जहां से उसे गाजीपुर जाकर इस तरह से खुद को पेश करना था जैसे उसके साथ लूटपाट हुई हो। मकसद ये था कि वह एक पीड़िता की तरह नजर आए और कोई भी उस पर शक न करे।

लेकिन पुलिस को सोनम की कहानी में शुरू से ही कुछ खटकने लगा था। घटनाक्रम में उसके हावभाव, और वक्तव्य बार-बार बदलते रहे। फिर पुलिस ने एक बेहद सामान्य पर असरदार चाल चली—राज को अलग से पूछताछ के लिए बैठाया और उससे कहा गया कि सोनम ने सब कुछ कबूल कर लिया है।

बस फिर क्या था, राज के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। उसने सोचा कि अब सारा मामला खुल चुका है, तो उसने भी एक-एक करके सब बयां कर दिया। उसने कबूल किया कि कैसे उन्होंने मिलकर राजा रघुवंशी को पहले भ्रमित किया, फिर वेइसाडोंग फॉल के पास ले जाकर उसका मर्डर कर दिया।

पुलिस को मिले टेक्निकल साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और घटनाक्रम के री-क्रिएशन ने सोनम-राज की हर साजिश को बेपर्दा कर दिया। सोनम का ‘ड्रामा’ और राज का ‘रहस्य’ – दोनों अब खुल चुके हैं और केस की गुत्थी पूरी तरह सुलझ चुकी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!