April 21, 2026

वजन कम करने का सही तरीका: जानिए क्या खाएं, क्या छोड़ें और कितनी देर करें एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से पूरी जानकारी

आज के समय में मोटापा केवल एक सौंदर्य समस्या नहीं बल्कि गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गया है। यह न सिर्फ शारीरिक असुविधा बढ़ाता है, बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारियों का भी कारण बनता है। इसलिए वजन कम करना केवल दिखावट के लिए नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हो गया है।

द्वारका के ब्लूम क्लिनिक्स की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया के मुताबिक, वजन घटाने के लिए सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। आइए जानते हैं डॉ. कालिया से वजन कम करने के आसान और वैज्ञानिक तरीके।

वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

अपनी डाइट में हाई फाइबर वाले भोजन शामिल करें, जैसे दलिया, हरी सब्जियां, सेब, अमरूद, संतरा, दालें, चना और साबुत अनाज।

प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडा, टोफू, लो-फैट पनीर और दालें मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और भूख को नियंत्रित रखते हैं।

दिन की शुरुआत हल्के और पौष्टिक नाश्ते से करें और खाने का समय नियमित रखें।

वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाएं?

जंक फूड, तले-भुने और तेलीय खाद्य पदार्थ, मिठाइयां, मीठे पेय और प्रोसेस्ड फूड से बचें।

सफेद ब्रेड, पास्ता और ज्यादा चीनी या नमक वाली चीजें वजन बढ़ाने में सहायक होती हैं।

पैकेज्ड फूड में छुपे ट्रांस फैट और छुपी कैलोरी से बचना जरूरी है।

वजन कम करने के लिए कितनी देर करें एक्सरसाइज?

सप्ताह में कम से कम 5 दिन, रोजाना 45 मिनट से 1 घंटे की एक्सरसाइज करें।

ब्रिस्क वॉक, दौड़ना, साइकलिंग, तैराकी, योग या डांस जैसे कार्डियो वर्कआउट्स वजन घटाने में मददगार हैं।

मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने वाले व्यायाम जैसे वेट ट्रेनिंग सप्ताह में 2-3 बार ज़रूर करें।

शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें और धीरे-धीरे समय और तीव्रता बढ़ाएं।

डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि वजन कम करने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। बिना सही योजना के त्वरित परिणाम की उम्मीद न करें। सही खानपान और नियमित व्यायाम से ही स्थायी परिणाम मिलते हैं।

 

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। किसी भी फिटनेस या डाइट प्लान को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है।
ABS NEWS किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!