June 11, 2026

प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने आशीर्वाद लेने के बहाने घेरा

प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर 13 फरवरी की देर रात जानलेवा हमला हुआ। हमले में कल्याणीनंद समेत उनके तीन शिष्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वह सेक्टर 16 स्थित अखाड़े से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर जा रही थीं।

आशीर्वाद लेने के बहाने हमला

पुलिस के मुताबिक, संगम लोवर मार्ग पर कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार को रोका। जैसे ही कल्याणीनंद गिरि कार से उतरीं, हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। बचाव में आए तीन शिष्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पहले भी हो चुका है हमला

इस घटना से पहले किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर भी हमला हो चुका है। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाए थे कि महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर किए गए सवालों की वजह से उन पर हमला हुआ। हालांकि, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन आरोपों से इनकार किया था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या किन्नर अखाड़े में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, या इसके पीछे कोई और साजिश है?

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!