Maalik Trailer: राजकुमार राव का अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, खून-खराबा और दमदार डायलॉग से हिला डाला
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसने आते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अब तक कॉमेडी, रोमांस और सोशल ड्रामा में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाले राजकुमार इस बार गैंगस्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं, और वो भी बेहद रॉ और हिंसक रूप में। ट्रेलर में उन्होंने ऐसा खून-खराबा और ऐसे डायलॉग्स परोसे हैं, जो लंबे समय तक दिमाग में गूंजते रहेंगे।
राजकुमार राव की अब तक की सबसे डार्क परफॉर्मेंस
ट्रेलर की शुरुआत ही एक धमाकेदार डायलॉग से होती है– “इतना गोली मारो, जितना प्रदेश के इतिहास में आज तक न चला हो…” और इसी के साथ शुरू होता है राजकुमार राव का उग्र और बेकाबू सफर। घने बाल, लंबी दाढ़ी और खून से सना चेहरा—यह रूप पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह से बदल चुका है और ऐसा लगता है जैसे उन्होंने किरदार को जिया नहीं, निगल लिया हो।
डायलॉग्स की बौछार, खून-खराबे का तूफान
फिल्म के ट्रेलर में लगातार ऐसे संवाद सुनने को मिलते हैं जो सीधे दिल में उतर जाते हैं। जैसे– “मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या… बन तो सकते हैं।” या फिर “व्यापारियों का दिल बहलाने के लिए तो बैठे नहीं हैं।” इन संवादों के साथ जब गोलियों की बौछार होती है, तो दर्शक सिनेमा के उस क्रूर लेकिन सच्चे सच से रूबरू होता है, जहां सत्ता, लालच और वफादारी की दुनिया में इंसान का अस्तित्व हर पल खतरे में होता है।
इलाहाबाद की पृष्ठभूमि और सत्ता की लड़ाई
‘मालिक’ की कहानी इलाहाबाद में सेट है और यह दिखाती है कि कैसे एक आम इंसान बंदूक, खून और राजनीति की सीढ़ी चढ़ते हुए ‘मालिक’ बनने की जिद्द में सब कुछ दांव पर लगा देता है। यह फिल्म न सिर्फ एक्शन से भरी है, बल्कि एक गहरी सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी दर्शाती है।
सपोर्टिंग कास्ट और टेक्निकल टीम
फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर, मेधा शंकर और प्रसेनजित चटर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है जबकि इसे कुमार तौरानी और जय शेवकरमानी ने प्रोड्यूस किया है। टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स की यह पेशकश तकनीकी रूप से भी काफी सशक्त दिखाई दे रही है।
रिलीज डेट और उम्मीदें
‘मालिक’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद साफ हो गया है कि यह फिल्म राजकुमार राव के करियर की सबसे बोल्ड और वायलेंट पेशकश साबित हो सकती है। ‘स्त्री 2’ से 800 करोड़ की कमाई करने के बाद अब राजकुमार ‘मालिक’ के जरिए उस रेंज में उतरने को तैयार हैं, जहां बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम गूंजे—मालिक!
Share this content:
