April 17, 2026

लखनऊ में डबल मर्डर: दो युवकों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

लखनऊ: राजधानी के काकोरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पानखेड़ा गांव के दो युवकों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रोहित लोधी और मनोज लोधी के रूप में हुई है।

हमलावरों ने रास्ता रोककर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से खुर्रमपुर पावर हाउस की ओर जा रहे थे, जब पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने रात में दोनों के खून से लथपथ शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था और संघर्ष के निशान भी मिले, जिससे साफ है कि युवकों ने हमलावरों से बचने की कोशिश की थी।

हत्या के पीछे कौन? पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले में 5-6 हमलावर शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज खंगाल रही है और हत्यारों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले हुई थी एक और हत्या!

चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले बेहटा थाना क्षेत्र में अंकित लोधी की भी हत्या हुई थी। अब इस डबल मर्डर ने पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। क्या दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है? या फिर यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है?

फिलहाल, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस खौफनाक वारदात से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!