April 17, 2026

लखनऊ में रात के सन्नाटे में आतंक: घर का दरवाजा तोड़कर घुसे दबंग, महिला से बदसलूकी और मारपीट

लखनऊ: राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर न केवल जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि महिला और बच्चों के साथ भी बदसलूकी की। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कैसरबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला, रात में बर्बरता में बदला

रू हुआ मामला, रात में बर्बरता में बदलापीड़ित मोहम्मद निहाल, जो जहागीर होटल में शेफ का काम करते हैं, ने बताया कि रविवार दोपहर उनके 16 वर्षीय बेटे मोहम्मद उजैस का मोहल्ले के एक लड़के से विवाद हुआ था। आपसी बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम इतना खौफनाक होगा।

देर रात दबंगों ने मचाया आतंक, महिला के साथ बदसलूकी

रात में जब निहाल काम से लौटे, तो कुछ देर बाद मोहल्ले के रहने वाले दबंग मुशीर और लईक 10-12 लड़कों के साथ उनके घर आ धमके। आरोपियों ने घर के दरवाजे पर इतनी जोर से लात मारी कि लॉक तक टूट गया। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार को गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने निहाल की पत्नी से बदसलूकी की, उसके कपड़े फाड़ दिए और बच्चों के साथ भी मारपीट की।

मोहल्ले के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित निहाल ने कैसरबाग थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या दबंगों को सजा मिलेगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!