May 1, 2026

लखनऊ: LIC ने मिडिल क्लास और लोअर इनकम के लिए लॉन्च की दो रिस्क-फ्री स्कीम, दिवाली से पहले दिया खास तोहफा

एलआईसी जन सुरक्षा और बीमा लक्ष्मी स्कीम से आम लोगों को मिलेगा सुरक्षित निवेश और लाइफ इंश्योरेंस का लाभ

दिवाली 2025 से पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मिडिल क्लास और लोअर इनकम वर्ग के लिए दो नई इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की हैं। कंपनी ने बताया कि ये दोनों स्कीम पूरी तरह रिस्क-फ्री हैं, यानी उनका रिटर्न शेयर मार्केट के प्रदर्शन या बोनस से नहीं जुड़ा है। LIC के अनुसार इन योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों की जरूरतों और सीमित बजट के अनुसार सुरक्षा और सेविंग का विकल्प देना है।

एलआईसी जन सुरक्षा स्कीम विशेष रूप से लोअर इनकम वर्ग के लिए तैयार की गई है। यह एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड योजना है, जिसका मतलब है कि यह मार्केट रिस्क या बोनस से प्रभावित नहीं होगी। माइक्रोइंश्योरेंस योजना के रूप में यह कम प्रीमियम और सुविधाजनक पेमेंट ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी इसका लाभ उठा सके।

एलआईसी बीमा लक्ष्मी स्कीम भी नॉन-पार और नॉन-लिंक्ड योजना है। इस योजना के तहत व्यक्तियों को लाइफ इंश्योरेंस के साथ मैच्योरिटी या सेविंग का लाभ भी मिलेगा। योजना का उद्देश्य आम लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और उनकी भविष्य की जरूरतों को पूरा करना है।

इन स्कीमों की घोषणा के बाद LIC के शेयरों में भी तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर की कीमत 904.15 रुपए तक पहुंची, जबकि इसका पिछला बंद भाव 897.25 रुपए था। हालांकि YTD आधार पर पिछले साल की तुलना में शेयर में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन छह महीने के अंदर शेयर में 17 फीसदी का इजाफा भी दर्ज किया गया।

LIC की ये नई स्कीम मिडिल क्लास और लोअर इनकम वर्ग के लिए वित्तीय सुरक्षा का विकल्प प्रदान करती हैं और दिवाली के मौके पर आम निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद तोहफा साबित होंगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!