April 18, 2026

कन्नौज: जिलाबदर सपा नेता कैश खान गिरफ्तार, भाई भी हिरासत में

कन्नौज जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सपा नेता कैश खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वे सदर क्षेत्र के बालापीर मोहल्ले में अपने घर के मचाने पर छिपकर आराम कर रहे थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

 

करीब एक माह पहले डीएम कोर्ट के आदेश पर कैश खान को जिलाबदर किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे कन्नौज में ही मौजूद पाए गए। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनके छोटे भाई को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

 

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर कैश खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। बता दें कि कैश खान सपा के कद्दावर नेता हैं और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नजदीकी माने जाते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!