April 18, 2026

कैंची धाम से लौटते समय ज़रूर लाएं ये 4 चीजें, बदल सकती है आपकी किस्मत

नीम करोली बाबा का प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में स्थित है। लाखों भक्त बाबा को भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए कैंची धाम पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र स्थान से लौटते समय कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं वो कौन-सी चीजें हैं:

1. नीम करोली बाबा की तस्वीर
कहा जाता है कि बाबा की तस्वीर घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति, समृद्धि व सकारात्मकता बनी रहती है। जहां बाबा की तस्वीर होती है, वहां धन की कमी नहीं होती।

2. बाबा को चढ़ाया गया कम्बल
यह कम्बल विशेष रूप से चमत्कारी माना जाता है। विश्वास है कि इसमें बाबा का आशीर्वाद होता है और इसे घर में रखने से सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं।

3. आश्रम का प्रसाद
कैंची धाम का प्रसाद अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस पर बाबा का सीधा आशीर्वाद माना जाता है। इसे घर लाने से करियर में सफलता मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

4. कैंची धाम की पवित्र मिट्टी
भक्तों का विश्वास है कि इस मिट्टी में चमत्कारी शक्तियां हैं क्योंकि यह स्थान हनुमानजी की विशेष कृपा से पूजित है। घर में यह मिट्टी रखने से नकारात्मकता समाप्त होती है और सुख-शांति का वास होता है।

अगर आप कैंची धाम की यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये चारों चीजें अवश्य लेकर लौटें। मान्यता है कि इससे न सिर्फ नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि जीवन की कठिनाइयाँ भी दूर हो जाती हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!