मार्कशीट खो जाने पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने जेएस विश्वविद्यालय से दोबारा जारी करने की लगाई गुहार
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद से डी. फार्मा (D. Pharma) का कोर्स करने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह की सभी मार्कशीट रास्ते में बैग सहित कहीं खो गई हैं। इस संबंध में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपनी मार्कशीट दोबारा जारी करने की मांग की है।
देवेंद्र प्रताप सिंह, पुत्र श्री धर्म नारायण सिंह, ने बताया कि उन्होंने जेएस विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2020-22 में डी. फार्मा का कोर्स पूरा किया था। कोर्स से संबंधित उनकी सभी मार्कशीट एक बैग में रखी हुई थीं, जो रास्ते में कहीं खो गईं।
उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय से विनम्र निवेदन करते हुए कहा है कि उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खोई हुई मार्कशीट की डुप्लीकेट प्रतियां दोबारा निर्गत करने की कृपा करें, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
देवेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
Share this content:
