May 3, 2026

‘जिस्म’ जैसी कहानी, लेकिन असली: सोनम रघुवंशी मर्डर केस की परतें खोल रही हैं रील से भी ज्यादा रियल थ्रिलर

इंदौर की सोनम रघुवंशी और उनके पति राजा रघुवंशी की शादी ने जब 11 मई को धूमधाम से सात फेरे लिए, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि महज 9 दिन बाद उनका रिश्ता खून और धोखे की एक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई उनकी मुस्कुराती तस्वीरें आज बेहद विडंबनापूर्ण लगती हैं। शिलॉन्ग में हनीमून पर गए इस जोड़े की कहानी ने अचानक मोड़ लिया, जब 24 मई को राजा की लाश बरामद हुई और सोनम लापता पाई गई।

जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, केस ने थ्रिलर फिल्म जैसी शक्ल ले ली। खुलासा हुआ कि सोनम किसी और से प्यार करती थी। यानी ये महज एक हादसा या क्राइम ऑफ पैशन नहीं था, बल्कि एक ठंडी सोच और प्लानिंग का नतीजा था—प्यार की आड़ में धोखा, और फिर खून।

यही नहीं, इस पूरे प्रकरण ने साल 2003 की सुपरहिट फिल्म ‘जिस्म’ की याद ताजा कर दी है। फिल्म में बिपाशा बसु ने सोनिया का किरदार निभाया था—एक रहस्यमयी महिला, जो अपने पति को मरवाने के लिए एक वकील को अपने जाल में फंसाती है। फिल्म में जॉन अब्राहम का किरदार कबीर, उस मोहब्बत में अंधा होकर मर्डर तक कर बैठता है, और बाद में उसे एहसास होता है कि वो सिर्फ एक मोहरा था।

क्या सोनम की कहानी में भी यही हुआ?
जांच के मुताबिक, सोनम ने पहले प्रेम विवाह किया, फिर हनीमून पर अपने पति को मरवाने की साजिश रची। जिस व्यक्ति से वह असल में प्यार करती थी, उससे उसका संबंध बरकरार था। पुलिस को अब यह भी शक है कि उसने अपने लवर के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी।

क्या बॉलीवुड उठाएगा इस ‘रियल जिस्म’ को?
जैसे-जैसे सबूत सामने आ रहे हैं, यह केस असल में किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह खुल रहा है—प्रेम, बेवफाई, लालच, हत्या और चालबाज़ी। बॉलीवुड में ऐसी कहानियों को फिल्म बनाने के लिए हाथों-हाथ लिया जाता है। ‘जिस्म’ जैसी फिल्में पहले भी हिट रही हैं। और अब जब रील से भी ज्यादा रियल कहानी सामने हो, तो उसमें थ्रिल और दर्शक दोनों का ध्यान खींचने की पूरी ताकत है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!