April 25, 2026

हाथरस में दर्दनाक हादसा: पुलिया पर मुड़ी कार सीधे नहर में गिरी, दो बच्चों समेत चार की मौत!

हाथरस | यूपी के हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अलीगढ़ से लौट रहा एक परिवार जब पुलिया पर मुड़ने लगा, तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से ड्राइवर अचानक संतुलन खो बैठा – और अगले ही पल कार नहर में जा समाई! पानी में डूबने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल थे।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना जरेरा क्षेत्र की है, जहां अलीगढ़ से लौटते वक्त परिवार की कार नहर में गिर गई। मरने वालों में –

डॉ. बबलू (पुत्र किशन)

पूनम (पत्नी मधु)

मधु के दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि वे अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और जलेसर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन चारों की मौत हो चुकी थी

जब रिश्तेदारों को हादसे की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक चारों लोगों की मौत हो चुकी थी।

हाथरस के एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। इस हादसे ने परिवार और पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

ऐसा ही हादसा कानपुर में भी हुआ था

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही कानपुर के पतारा क्षेत्र में भी एक कार नहर में गिर गई थी। इस हादसे में सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अब सवाल – कब सुधरेंगी ये सड़कें?

लगातार हो रहे नहर हादसों ने सड़क सुरक्षा और अंधेरे में ड्राइविंग के खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या प्रशासन इस पर कोई कदम उठाएगा? या फिर ऐसे ही बेगुनाह लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे?

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!