सोने ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, 1 लाख रुपये के पार पहुंचा रेट, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
वेडिंग सीजन के बीच एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। वैश्विक स्तर पर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ, डॉलर में गिरावट और मंदी की आशंकाओं के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है, जिससे इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। सोमवार को शाम के कारोबार में फिजिकल मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। बिना GST के इसकी कीमत 97,200 रुपये थी, लेकिन 3% GST जोड़ने के बाद इसका भाव ₹1,00,116 हो गया।
22 अप्रैल की सुबह 7 बजे MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,352/10 ग्राम दर्ज की गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं चांदी की कीमत भी ₹238/किलोग्राम बढ़कर ₹97,275/किलोग्राम पहुंच गई। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, इसी दिन 24 कैरेट गोल्ड ₹97,560/10 ग्राम और 22 कैरेट ₹89,430/10 ग्राम रहा। सिल्वर 999 फाइन की कीमत ₹95,720/किलोग्राम रिकॉर्ड की गई।
अगर आप शादी के लिए या निवेश के मकसद से सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट पर जरूर एक नज़र डालें। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹97,380 और चांदी ₹95,540/किग्रा रही, जबकि MCX पर सोना ₹97,352 और चांदी ₹97,275 दर्ज की गई। चेन्नई में सोने की कीमत ₹94,750 और चांदी ₹95,460 रही। कोलकाता में गोल्ड ₹94,350 और चांदी ₹95,820/किग्रा रही, जबकि MCX रेट सोने का ₹97,670 रहा। हैदराबाद में सोना ₹97,540 और चांदी ₹95,690/किग्रा रही। बेंगलुरु में सोना ₹94,460 और चांदी ₹95,620 दर्ज की गई। वहीं, राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत ₹94,260 और चांदी ₹95,380 रही, जबकि MCX पर दोनों की कीमतें क्रमशः ₹97,220 और ₹97,275 रहीं।
बढ़ती कीमतों के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की खरीदारी करना महंगा साबित हो सकता है। निवेशकों और खरीदारों को सलाह दी जा रही है कि वो अपने बजट और जरूरत के मुताबिक सही समय पर फैसला लें
Share this content:
