April 18, 2026

Ferrari 458 Spider: एक घंटे में जलकर राख हुई सपनों की कार, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

जापान के म्यूजिक प्रोड्यूसर होंकों के लिए एक खुशखबरी बेहद भयानक दुःस्वप्न में बदल गई, जब उनकी नई Ferrari 458 Spider कार महज एक घंटे में जलकर राख हो गई। होंकों ने इस लग्जरी सुपरकार को खरीदने के लिए दस साल तक पैसे जोड़े थे, और इसकी कीमत लगभग 4.3 करोड़ येन (करीब 2.6 करोड़ रुपये) थी।

होंकों ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी, जहां उन्होंने अपने दर्द को साझा करते हुए लिखा, “शायद मैं जापान का इकलौता इंसान हूं जिसके साथ ऐसा हो रहा है।” यह हादसा उस वक्त हुआ जब होंकों टोक्यो के मिनाटो इलाके में अपनी Ferrari चला रहे थे और अचानक इंजन में आग लग गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, होंकों जब शूटो एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तो उन्होंने कार से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत कार को साइड में लगाकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और महज 20 मिनट में पूरी कार जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, और राहगीर हैरानी से जलती हुई लग्जरी कार को देखते रहे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!