एल्विश यादव के विवादित बयान पर नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन ने भेजा समन, 17 फरवरी को होगी पेशी!
यूट्यूबर और पॉडकास्टर एल्विश यादव इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पॉडकास्ट में बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग को लेकर किए गए रेसिस्ट और अपमानजनक कमेंट्स के कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एल्विश और उनके साथी रजत दलाल ने चुम के नाम और उनकी फिल्म ‘गंगुबाई’ का मजाक उड़ाया, जिसके बाद चुम ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों को जमकर फटकार लगाई।
चुम ने इस बारे में कहा कि न केवल उनका नाम, बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का भी अपमान किया गया है। इस विवाद के बाद अब नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन ने एल्विश यादव को समन भेजा है और 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।
सुनिए, एल्विश ने क्या कहा
एल्विश ने अपने व्लॉग में इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी को दुखी करना नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनके शब्दों से परेशानी हुई है, तो उस हिस्से को उन्होंने डिलीट कर दिया है। इसके अलावा, एल्विश ने इस बयान के लिए खेद भी जताया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल ह्यूमर था, लेकिन उन्हें अब समझ में आया कि ह्यूमर और नफरत के बीच एक रेखा खींचनी चाहिए।
शो से एडिट हुई विवादित क्लिप
इस बीच, चुम दरांग ने बताया कि पॉडकास्ट की उस क्लिप को बाद में शो से एडिट कर दिया गया, जिसमें एल्विश और रजत ने उनका मजाक उड़ाया था। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के सम्मान का ध्यान रखते हुए ही बातें करनी चाहिए, खासकर जब यह पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हो।
क्या एल्विश को मिलेगा राहत, या फिर उनका सामना होगा कानूनी कार्रवाई से? 17 फरवरी को होने वाली पेशी के बाद ही साफ होगा कि यह मामला किस दिशा में जाएगा।
Share this content:
