April 19, 2026

एक हफ्ते में कांपी धरती: फिलीपींस, तुर्किए, चीन और पाकिस्तान में भूकंप के झटके

पिछले एक हफ्ते में दुनियाभर के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलीपींस में शनिवार सुबह जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। यूरोपियन-भूमध्य भूवैज्ञानिक केंद्र के अनुसार, यह भूकंप कबनकलन शहर से 78 किलोमीटर पश्चिम में सुलु सागर के अंदर आया, जिसका केंद्र सिपालाय शहर से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप सुबह 8:33 बजे महसूस किया गया, जिसके बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

इसके अलावा तुर्किए में भी गुरुवार 15 मई को दोपहर 3:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भी भूकंप की तीव्रता 5.1 रही। इसका प्रभाव राजधानी अंकारा तक देखा गया, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की खबर नहीं है। वहीं, शुक्रवार 16 मई को चीन में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही।

पाकिस्तान में भी 12 मई को दोपहर 1:26 बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र बलूचिस्तान में था।

अफगानिस्तान, चीन, तुर्किए, पाकिस्तान और फिलीपींस जैसे देशों में धरती हिलने की घटनाओं से यह साफ है कि बीते एक सप्ताह में भूकंप का सिलसिला लगातार जारी रहा है। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार आ रहे इन झटकों ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!