अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं लेकिन बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां शराब की कीमत इतनी कम है कि सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हैरानी की बात ये है कि एक देश में शराब सिर्फ 35 रुपए में मिल जाती है। आइए जानते हैं कहां मिलती है सबसे सस्ती शराब और भारत में कौन से राज्य व ब्रांड सबसे किफायती माने जाते हैं।
वियतनाम में मिलती है सबसे सस्ती शराब
वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार शराब की सबसे कम कीमत वियतनाम में मिलती है। यहां कई स्थानीय ब्रांड सिर्फ 35 रुपए (भारतीय मुद्रा में) में मिल जाते हैं। खास बात यह है कि यहां की औसत आय प्रति व्यक्ति करीब 1 लाख रुपए होती है, इसलिए वहां के लोगों के लिए ये कीमत और भी सस्ती मानी जाती है।
यूक्रेन, जांबिया और वेनेजुएला में भी सस्ती शराब
वियतनाम के बाद दूसरी सबसे सस्ती शराब यूक्रेन में मिलती है, जहां कीमत लगभग 45 रुपए बताई जाती है। वहीं अफ्रीकी देश जांबिया में शराब की एक बोतल करीब 75 रुपए में उपलब्ध होती है।
कुछ अन्य देश जैसे वेनेजुएला और पुर्तगाल में भी उत्पाद शुल्क कम होने और स्थानीय उत्पादन सस्ता होने की वजह से शराब की कीमत काफी कम होती है।
दुनिया में सस्ते शराब ब्रांडों की बात करें तो इनमें शामिल हैं:
- Prince Igor Extreme Vodka
- Molson Canadian Beer
- Toro Bravo Tempranillo Merlot Wine
भारत में कहां मिलती है सस्ती शराब?
अब बात भारत की। भारत में शराब की कीमत हर राज्य में अलग होती है क्योंकि एक्साइज ड्यूटी राज्य सरकार तय करती है। भारत में सबसे सस्ती शराब गोवा में मिलती है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टैक्स कम रखा जाता है।
इसके अलावा सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी शराब की कीमत अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम होती है।
भारत के सस्ते शराब ब्रांड
अगर आप बजट में शराब ढूंढ रहे हैं, तो भारत में ये सबसे सस्ते और लोकप्रिय ब्रांड माने जाते हैं:
- Officer’s Choice
- McDowell’s
- Royal Stag
- Old Monk
शराब दुनिया में कहीं भी महंगी या सस्ती हो, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वरना यह मज़ा जल्द ही नुकसान में बदल सकता है।
Share this content:
