May 6, 2026

नई दिल्ली: सर्दियों में शरीर को अंदर से साफ रखने के 5 आसान तरीके, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

सर्दी के मौसम में तापमान गिरने से शरीर की कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है, जिससे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ठंड में पानी कम पीना, भारी और मसालेदार खाना खाना तथा कम शारीरिक गतिविधि करना शरीर में विषैले तत्वों के जमाव का कारण बनता है। परिणामस्वरूप पाचन कमजोर पड़ जाता है, जिससे थकान, गैस, कब्ज, रूखी त्वचा और इम्यूनिटी में गिरावट जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सुभाष गिरी बताते हैं कि सर्दियों में बॉडी डिटॉक्स के लिए कुछ सरल उपाय रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने चाहिए। सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है और टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है। दिनभर हल्का, घर का बना गर्म भोजन जैसे सूप, दाल, खिचड़ी और उबली सब्जियां खानी चाहिए। रोजाना 10 से 15 मिनट स्ट्रेचिंग या योग करने से ब्लड फ्लो सुधरता है और शरीर में जमा थकान व जकड़न दूर होती है।

डॉ. गिरी के अनुसार, मीठी चीजों और पैकेज्ड स्नैक्स से दूरी रखना जरूरी है, क्योंकि ये शरीर में सूजन और टॉक्सिन बढ़ाते हैं। रात को पर्याप्त नींद लेना भी बेहद अहम है, क्योंकि नींद के दौरान शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया सक्रिय होती है। साथ ही, ठंडे पेय और शराब से बचें, शाम को गर्म पेय लें, कुछ देर धूप में बैठें और मौसमी फल जैसे आंवला व संतरा आहार में जरूर शामिल करें। इन आदतों से सर्दियों में शरीर हल्का, ऊर्जावान और स्वस्थ बना रहता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!