April 17, 2026

नई दिल्ली: लिवर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद हैं ये होम्योपैथिक दवाएं, एक्सपर्ट ने बताए सुरक्षित तरीके

नई दिल्ली: अगर लिवर में गंदगी या फैट जमा हो जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर दिखने लगता है। थकान, भूख न लगना, पेट में भारीपन और त्वचा का पीला पड़ना इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे में लोग लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह की दवाओं और ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन क्या होम्योपैथिक दवाएं भी लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार हैं? इस सवाल का जवाब होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह ने विस्तार से दिया।

डॉ. मंजू सिंह बताती हैं कि होम्योपैथी लिवर और पित्ताशय (Gall Bladder) को संतुलित और स्वस्थ रखने का एक बेहद सुरक्षित तरीका है। यह सिर्फ लक्षणों का नहीं, बल्कि समस्या के मूल कारण का इलाज करती है। होम्योपैथिक दवाएं शरीर के भीतर प्राकृतिक हीलिंग प्रक्रिया को सक्रिय करती हैं और लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती हैं। इस तरह लिवर अपने आप गंदगी या टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सक्षम हो जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, चेलिडोनियम मैजस (Chelidonium Majus), कार्डुअस मारियानस (Carduus Marianus) और लाइकोपोडियम क्लैवेटम (Lycopodium Clavatum) जैसी दवाएं लिवर डिटॉक्स में बेहद प्रभावी मानी जाती हैं। ये दवाएं लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाती हैं, पाचन को मजबूत करती हैं और शरीर को नई ऊर्जा देती हैं। हालांकि, डॉ. सिंह चेतावनी देती हैं कि किसी भी होम्योपैथिक दवा का उपयोग स्वयं से या इंटरनेट पर पढ़कर नहीं करना चाहिए। हर व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री और शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी योग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

डॉ. सिंह आगे कहती हैं कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में सुधार भी उतना ही जरूरी है। नियमित पानी पीना, तली-भुनी चीजों से परहेज करना, फाइबर और फल-सब्जियों से भरपूर आहार लेना, और पर्याप्त नींद लेना लिवर डिटॉक्स को और भी प्रभावी बनाता है। उनका कहना है कि अगर समय पर ध्यान दिया जाए तो होम्योपैथी न सिर्फ लिवर को डिटॉक्स करने में, बल्कि पूरे शरीर की ऊर्जा को पुनर्संतुलित करने में मददगार साबित हो सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!