April 19, 2026

महिलाओं को बड़ा तोहफा: DDA की हाउसिंग स्कीम में 25% तक की छूट, सीमित समय तक बुकिंग का मौका

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहीं महिलाओं के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक सुनहरा मौका लेकर आया है। डीडीए ने अपनी नई हाउसिंग स्कीम में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी है। इस स्कीम के तहत महिलाएं अब 25% तक की छूट पर फ्लैट बुक कर सकती हैं।

इन वर्गों को भी मिलेगा लाभ

महिलाओं के साथ-साथ यह छूट कुछ अन्य श्रेणियों के लिए भी लागू है। इनमें शामिल हैं:

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग

दिव्यांगजन

पूर्व सैनिक

वीरता पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार विजेता

ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर/हॉकर

कहां-कहां मिलेंगे फ्लैट?

DDA की यह स्कीम नरेला, लोकनायकपुरम और सिरसपुर जैसे क्षेत्रों में लागू की गई है। इन इलाकों में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), LIG (लो इनकम ग्रुप), MIG (मिडिल इनकम ग्रुप) और HIG (हाई इनकम ग्रुप) फ्लैट्स उपलब्ध हैं।

सिरसपुर: 624 एलआईजी फ्लैट

लोकनायकपुरम: 204 एलआईजी फ्लैट और MIG फ्लैट्स

नरेला: विभिन्न कैटेगरी के फ्लैट्स

लोकनायकपुरम में MIG फ्लैट्स पर 20% की छूट

हालांकि, MIG फ्लैट्स पर महिलाओं को 25% नहीं बल्कि 20% की छूट दी जा रही है। लेकिन सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये फ्लैट्स फ्रीहोल्ड संपत्ति हैं, यानी इन्हें लीज पर नहीं बल्कि पूरी तरह से मालिकाना हक के साथ खरीदा जा सकता है।

आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल

इस स्कीम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 है। योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलाई जा रही है, यानी इसमें लॉटरी का कोई झंझट नहीं होगा। जो पहले आवेदन करेगा, उसे फ्लैट अलॉट किया जाएगा।

रियल एस्टेट एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली जैसे मेट्रो शहर में इस कीमत पर घर मिलना एक दुर्लभ मौका है। नोएडा और गुरुग्राम में भी इस दर पर फ्लैट मिलना मुश्किल है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी बुनियादी सुविधाओं की कमी हो सकती है, लेकिन भविष्य में वहां तेजी से विकास की संभावना है।

यदि आप दिल्ली में सस्ता, वैध और सुरक्षित घर लेना चाहते हैं, तो DDA की यह स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है — लेकिन जल्द करें आवेदन, क्योंकि मौका सीमित है!

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!