May 4, 2026

फिरोजाबाद: दिवाली पर मां ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बच्चे बाहर भेजे थे सामान लेने

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दिवाली के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। टूंडला के गांव दिनौली में रहने वाली 42 वर्षीय रंजना देवी ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रंजना पिछले डेढ़ साल से पति पवन कुमार से अलग रह रही थी और अपने दोनों बच्चों के साथ अलग घर में रह रही थी। घटना से पहले उसने अपने बेटे को होटल से खाना और बेटी को दूध लेने के लिए भेजा था।

पुलिस के अनुसार, रंजना देवी अपने परिवार का पालन-पोषण खुद कर रही थी। घटना सोमवार शाम साढ़े छह बजे हुई जब बेटा सनी घर वापस आया और मां को पंखे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों का कहना है कि उनकी मां ने दिवाली से ठीक पहले ही बेटे की मांग पर उसे बाइक दिलाई थी।

अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है और जैसे ही कोई शिकायत होगी, रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मां की मौत के बाद दोनों बच्चे, सनी और 13 वर्षीय रानी, रो-रोकर बुरी तरह टूट चुके हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!