April 16, 2026

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई बन सकते हैं भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश विधि मंत्रालय को भेज दी है। परंपरा के अनुसार, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश ही अपने उत्तराधिकारी के नाम की अनुशंसा करते हैं। जस्टिस गवई इस समय सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और संभावना है कि वे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनाए जाएंगे। इस सिफारिश से पहले कानून मंत्रालय ने औपचारिक रूप से सीजेआई खन्ना से उत्तराधिकारी के नाम की मांग की थी।

जस्टिस बी.आर. गवई का जन्म 24 नवंबर को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। वे पूर्व राज्यपाल आर.एस. गवई के पुत्र हैं, जिन्होंने बिहार और केरल के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं। उन्होंने 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी की पीठों पर कार्य कर चुके हैं। 24 मई 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!