नई दिल्ली: हाई बीपी के मरीज ध्यान दें — इन चीजों से रखें दूरी, वरना बढ़ सकता है दिल का खतरा
दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर (High BP) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, हर 4 में से 1 व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। हाई बीपी में ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डैमेज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी, मोटापा और एक्सरसाइज न करना इसके मुख्य कारण हैं।
दिल्ली एमसीडी के डॉ. अजय कुमार बताते हैं कि हाई बीपी वाले लोगों के लिए खानपान में सावधानी सबसे जरूरी है। सबसे पहले नमकीन और सोडियम युक्त चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। जैसे— चिप्स, पापड़, अचार, पैक्ड सूप, इंस्टेंट नूडल्स और प्रोसेस्ड मीट। इनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्लड वेसल्स को सख्त बनाकर बीपी को बढ़ा देती है। इसी तरह तली-भुनी चीजें, मैदा बेस्ड स्नैक्स, बेकरी आइटम्स और शुगर वाली मिठाइयां भी हाई बीपी के मरीजों के लिए हानिकारक हैं।
इसके अलावा, फास्ट फूड, रेड मीट और ट्रांस फैट्स का नियमित सेवन दिल पर दबाव बढ़ाता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बर्गर, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थों से जितना हो सके, बचना चाहिए। इनकी जगह फ्रेश और लो-सोडियम फूड को डाइट में शामिल करें।
डॉक्टरों की सलाह है कि हाई बीपी के मरीज कम नमक वाला खाना खाएं, ताजे फल-सब्जियों, ओट्स, दलिया और मल्टीग्रेन रोटी जैसे फाइबर युक्त अनाजों को डाइट में शामिल करें। लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और ऑलिव या सरसों तेल का इस्तेमाल करें। दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, तनाव से दूर रहें और अच्छी नींद लें, इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
Share this content:
