रविवार, 26 अक्टूबर को बहराइच जिले के घसियारी पूरा स्थित मां गायत्री चेतना केंद्र मंदिर परिसर में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वाधान में जनपद बहराइच की प्रथम जिला बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ हिन्दुत्व शंख नाद के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक और संगठनात्मक ऊर्जा से गूंज उठा।
बैठक दो सत्रों में सम्पन्न हुई। पहले सत्र में संगठन के प्रांत अध्यक्ष श्री शशि भूषण त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिषद की स्थापना के उद्देश्यों, उसकी आवश्यकता और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद हिंदू धर्म के स्वत्व, मान-बिंदुओं और जीवन दर्शन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित संगठन है।

दूसरे सत्र में “दायित्व बोध एवं नवीन दायित्व घोषणा” का कार्यक्रम हुआ। इस सत्र में दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को उनके कार्य का बोध कराया गया और कई नए दायित्वों की घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं — सर्वश्री मगन बिहारी जी अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रमुख देवीपाटन मंडल, अनिरुद्ध जी अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रभारी देवीपाटन मंडल, श्री रमेश चंद्र जी जिला गौ शक्ति रक्षा प्रभारी, श्री अमित जी जिला अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रभारी, श्री नरेंद्र जी नगर सह मंत्री, श्री राम सेवक जी जिला अन्नदाता शक्ति रक्षा सह प्रभारी, श्री सांवली प्रसाद जी नगर सह मंत्री, और श्री राम मनोहर जी जिला अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रभारी श्रावस्ती।
इसके अलावा श्री कमलेश जी प्रखंड अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रभारी शिवपुर, श्री नैमिष कुमार जी कार्याध्यक्ष प्रखंड तेजवापुर, श्री विमल जी सह मंत्री प्रखंड तेजवापुर, श्री राम लखन जी जिला सह सत्संग प्रमुख, श्री राहुल जी जिला सह मंत्री, श्री श्रवण जी सह मंत्री प्रखंड फखरपुर, श्री भीखा राम जी प्रखंड कार्याध्यक्ष विशेश्वरगंज, श्री अमित जी प्रखंड मंत्री हुजूरपुर, श्री राज कुमार जी जिला उपाध्यक्ष, श्री नेबू लाल जी प्रखंड अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रभारी तेजवापुर, और श्री अमृत लाल जी प्रखंड अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रमुख तेजवापुर घोषित किए गए।

संगठनात्मक विस्तार में आगे श्री विश्वामित्र जी जिला सत्संग प्रमुख, श्रीमती निर्मला जी जिला महा शक्ति संयोजिका, श्रीमती रेखा जी जिला महा शक्ति सह संयोजिका, श्रीमती मीरा जी नगर महा शक्ति सह संयोजिका, श्री र.न. जी वार्ड कानूनगोपुरा सत्संग प्रमुख, श्री आशीष जी धर्म शक्ति रक्षा प्रभारी वार्ड कानूनगोपुरा, श्रीमती शशि जी जिला महा शक्ति सत्संग संयोजिका, श्रीमती मीना जी जिला महा शक्ति सह संयोजिका, श्री अभिषेक जी नगर युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक, श्री राम कुमार जी नगर सह मंत्री, श्री मनोज जी वार्ड प्रभारी बक्षीपुरा, और डॉ. परशुराम जी नगर सत्संग प्रभारी नियुक्त हुए।
महिला और सामाजिक मोर्चों से संबंधित जिम्मेदारियों में श्रीमती अर्चना जी जिला महा शक्ति सत्संग सह संयोजिका, श्री सतीश जी नगर सामाजिक शक्ति रक्षा प्रभारी, श्री आशीष जी धर्म शक्ति रक्षा प्रभारी वार्ड कानूनगोपुरा, श्री संतोष जी जिला उपाध्यक्ष, और श्री सिद्धनाथ जी जिला गौ शक्ति रक्षा सह प्रभारी बनाए गए।

कार्यक्रम में पूर्व में दायित्व प्राप्त समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष श्री शशि भूषण त्रिपाठी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री RPN जी, जिला संरक्षक के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवीपाटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पांडे देवीपाटन मंडल के अन्नदाता रक्षा प्रभारी श्रीमगन बिहारी पाठक के अतिरिक्त सर्वश्री उमाकांत दुबे शेर बहादुर पांडे सदा शंकर श्रीवास्तव भीष्माचार्य शुक्ल अमिताभ श्रीवास्तव राजकुमार दुबे डॉक्टर परशुराम तिवारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता श्रीमती संतोष पांडे डॉक्टर रमेश कुमार द्विवेदी आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की भूमिका, उद्देश्य और समाज में परिषद की सक्रियता पर अपने विचार साझा किए।

अंत में प्रांत अध्यक्ष शशि भूषण त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों पर चलने और धर्म, संस्कृति व समाज रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिषद हिंदू समाज की अस्मिता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेगी। कार्यक्रम का समापन “जय हिंदू राष्ट्र” के उद्घोष के साथ हुआ।
Share this content:
