April 30, 2026

बारिश से थमी वंदे भारत की रफ्तार, 7 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

ओडिशा के क्योंझर जिले में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन भी इससे अछूती नहीं रही। टाटानगर से बेरहमपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को शाम करीब 7 बजे गुहालीडिही स्टेशन पर रोकना पड़ा क्योंकि रेलवे ट्रैक पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया था।

 

यात्रियों को ट्रेन में ही करीब सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। ट्रैक पर पानी कम होने का इंतजार किया गया लेकिन हालात न सुधरने पर रेलवे ने रेस्क्यू इंजन मंगवाकर ट्रेन को केन्दुझरगढ़ तक पहुंचाया।

 

रात में जाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुरक्षित रहे और रेलवे ने पूरी सतर्कता बरती। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ओडिशा के कई जिलों में अभी भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, ऐसे में यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!