April 17, 2026

अमेठी में दरिंदगी: 80 वर्षीय बुजुर्ग से हैवानियत, आरोपी फरार

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 7 फरवरी की रात की है, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। परिजन पड़ोस में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गांव के ही 24 वर्षीय युवक इश्तियाक अली ने नशे की हालत में घर में घुसकर महिला को अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पीड़िता का मुंह दबाया और फिर दरिंदगी को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

जब समारोह से लौटकर परिजन घर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। बुजुर्ग महिला की हालत देखकर वे स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में रोष है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु के काटपाडी में एक गर्भवती महिला के साथ ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस दरिंदगी ने फिर एक बार कानून-व्यवस्था और समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!