अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह: हक की लड़ाई पर जोर, ब्राह्मणों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर हिंदू और ब्राह्मण समाज के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, प्रदेश सचिव अरूण दुबे, संजय मिश्रा, आशुतोष तिवारी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दुबे समेत ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भगवान परशुराम की पूजा और बैठक का आयोजन
होली मिलन समारोह के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने भगवान परशुराम के चित्र पर माला अर्पित कर पूजा की। इस पूजा के साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की भविष्य की दिशा और योजनाओं पर चर्चा की गई।
ब्राह्मणों के हक की लड़ाई रहेगी जारी: त्रिपाठी
इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमारा संगठन पिछले कई बर्षों से शोषित, पीड़ित और मजबूर गरीब ब्राह्मण के हक की लड़ाई लड़ रहा है। संगठन लगातार ब्राह्मण उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यहां भी ब्राह्मणों को उत्पीड़न और परेशान किया जाता है वहां अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) बड़ी मजबूती के साथ खड़ा होता है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संरक्षक राजेश पांडे ने ब्राह्मण धर्मशाला व परशुराम प्रतिमा के लिए लखनऊ में जमीन देने की घोषणा की। तो वहीं कार्यक्रम की आयोजक और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दुबे ने गरीब कन्याओं और बच्चों को शिक्षा और रोजगार देने की पहल की।

इस विशेष अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे, राष्ट्रीय सचिव विशंभर नारायण तिवारी, परशुराम सेना के प्रदेश प्रभारी सुदेश पांडे, प्रदेश संरक्षक राजेश पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पाठक, प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा, प्रदेश सचिव संजय मिश्रा, प्रदेश सचिव अरुण दुबे, भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर मृदुल शुक्ला, उत्तर प्रदेश सचिवालय के कर्मचारी हरि शरण मिश्रा समाजसेवी योगिनी नीलम शर्मा के साथ रजिस्ट्रार ओ.पी. मिश्रा और कार्यक्रम के आयोजन श्रीपद कंस्ट्रक्शन के MD तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष मुकेश दुबे बुद्ध जीवी लोग मौजुद रहे और साथ ही श्रीपद परिवार के सदस्य जिन्होनें इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न करने में विशेष सहयोग किया मुख्य प्रबंधक साधना सिंह, मुस्कान पटेल, श्वेता सिंह, श्री महेंद्र यादव, पवन शर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, राहुल पटेल, विवेक, अंतिम तिवारी, ब्रम्हानंद पांडे आदि मौजूद रहे।
Share this content:
