June 9, 2026

आगरा से सोरों गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर पेड़ से टकराया, 20 घायल!

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा के टेढ़ी बगिया से गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

1 अप्रैल की रात करीब 1 बजे, आगरा के गढ़ी जीवनराम टेढ़ी बगिया से श्रद्धालु लोडर वाहन में सवार होकर सोरों गंगाघाट जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन नगला भुस तिराहे के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दौड़ पड़े।

घायलों की सूची

हादसे में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी घायल हुए हैं, जिनमें शामिल हैं:

तरुण सिंह (40) – सादाबाद

पूनम सिंह (40) – जारऊ थाना, मुरसान

रीना (40) – केके नगर, आगरा

मोनू (28), हनी (8), लक्ष्य (3), मोहित (6), निशा (6) – टेढ़ी बगिया, आगरा

गौरी (14), रोहित, अंकुश, गौतम (12), चंद्रभान (9) – केके नगर, आगरा

अमर सिंह, ऋषभ (7), पिंकी (40), जाह्नवी (5) – गांव शेर खान, थाना आंवलखेड़ा

दुकानदार बने फरिश्ते, पुलिस ने किया रेस्क्यू

लोडर की टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को लोडर से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक 20 घायलों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। डॉक्टरों और स्टाफ ने तुरंत इलाज शुरू किया और हालत में सुधार होने के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।

शुभ यात्रा बनी दुर्घटना, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालु बड़े हादसे का शिकार हो गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!