May 5, 2026

आगरा: रिश्तेदार ने पत्नी से किया दुष्कर्म, पति ने जहर खाकर की खुदकुशी, परिवार ने मांगी न्याय

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। इस दर्दनाक घटना की खबर पति को जब मिली तो वह गहरे सदमे में चला गया और उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना फतेहपुर सीकरी थाना इलाके के एक गांव की है। आरोपी रिश्तेदार, धौलपुर का निवासी गिर्राज, 28 मई को महिला के घर आया था और मौका पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पति को जब इस घटना का पता चला तो वह मानसिक तनाव में आ गया और 30 मई को उसने जहर खा लिया। परिजन उसे भरतपुर अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता ने फतेहपुर सीकरी थाने में गिर्राज के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार का कहना है कि आरोपी रिश्तेदार ने रिश्तों को शर्मसार किया है और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!