मेष राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति नरम गरम स्थिति को दर्शा रही है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लव लाइफ में आज किसी काम के चलते अपने पार्टनर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सजग और सतर्क रहना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को दिन के दूसरे भाग में खूब लाभ मिलेगा, अपने काम से खुश रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।

आज भाग्य आपका 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी आएगी।

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुछ खास रहने वाला है। धन संपत्ति के मामले में आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से लाभ और सहयोग मिलेगा। कागजात के मामले में आपको बहुत ही सतर्क रहना चाहिए। नौकरी कर रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आपको किसी की कही बातों में आकर कोई भी त्वरित फैसला लेने से बचना चाहिए।

आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाने की चीजों का दान करना चाहिए।

 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई मोर्चे पर आज काम करना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उलझन में थे तो आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी या अन्य काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है।

आज भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। पीपल को जल और तिल अर्पित करें।

 

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कामकाज और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। आप आज लोहा और तरल वस्तुओं के कारोबार में खूब कमाई कर सकते हैं। भूमि भवन संबंधी काम में भी आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी समस्या से जूझ रहे थे तो उससे आपको राहत मिलेगी। आप अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा।

 

 

आज भाग्य आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। श्रीकृष्ण भगवान का पूजन करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।

 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में आज बहुत ही संयम और सावधानी से चलना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन सलाह है कि जीवनसाथी के साथ बात व्यवहार में व्यवहारिक रहें। कोई भी वादा करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आज आपको आज पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको उच्च शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। पीपल को जल और तिल अर्पित करें।

Share this content:

About The Author

You may have missed