राष्ट्रीय मिति पौष 29, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 06, रज्जब 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ

 

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

 

सूर्योदय का समय 19 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 49 मिनट पर।

 

आज का शुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 11 मिनट से रात में 1 बजकर 4 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 56 मिनट 6 बजकर 23 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जनवरी 2025 :

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 16 मिनट तक।

 

आज का उपाय : आज सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करें

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!