भगवा जैकेट पर छपी CM योगी की तस्वीर, लिखा- ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे’, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Photo Source: By Social Media
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल के बीच सियासी बयानबाजी लगातार तेज है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राजधानी लखनऊ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक युवती भगवा रंग की जैकेट पहने नजर आ रही है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ उनका चर्चित बयान ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे’ लिखा हुआ है। युवती की इस जैकेट और उसके अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
भगवा जैकेट पर CM योगी की तस्वीर, वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में युवती बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है। उसने भगवा रंग की जैकेट पहन रखी है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर प्रिंट है। तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में उनका चर्चित डायलॉग ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूेंगे’ भी लिखा हुआ है। यही नहीं, वीडियो के कैप्शन में भी इस बयान का इस्तेमाल किया गया है। जैकेट पर मुख्यमंत्री की तस्वीर और उनके चर्चित संवाद ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स युवती के अंदाज और भगवा जैकेट की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून-व्यवस्था वाली छवि से जोड़कर देख रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री का यह चर्चित बयान अब केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित नजर नहीं आ रहा, बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट और पहनावे के जरिए भी लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Share this content:
