बहराइच में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित हुआ साप्ताहिक सत्संग, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

बहराइच। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार, 21 नवंबर को शहर के वार्ड बक्शीपुरा स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर, नई बस्ती में भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल के उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश सनातनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ सत्संग में सहभागिता की।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों पुरुषोत्तम सनातनी, संदीप सनातनी एवं पं. भूषण सनातनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं संगठन के हितचिंतक मौजूद रहे। वहीं पं. राजाराम, पुष्पलता सनातनी, सर्वेश प्रकाश सनातनी, रूपरानी सनातनी, स्वाति सनातनी, अंजली, सुशीला साहू, अर्पित गुप्ता, आराधना श्रीवास्तव, लक्ष्मी, मीरा देवी, गीता देवी सनातनी, वैभव सनातनी, देवी प्रसाद पाठक, कविता सनातनी, प्रीती एवं पारस नाथ पाठक सहित बड़ी संख्या में सनातनी भक्तगणों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

साप्ताहिक सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के प्रति उनकी आस्था और समर्पण को प्रदर्शित किया।

Share this content:

About The Author

You may have missed