चौक पुलिस को मिली बड़ी सफलता: वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश
लखनऊ। राजधानी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्तू उर्फ बहरा पुत्र जोखे लाल, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना सकरन, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके दर्ज पते से गिरफ्तार कर लिया।
वारंटियों की तलाश में जुटी थी पुलिस टीम
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वारंटियों की तलाश और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस द्वारा संबंधित अभियुक्तों की पहचान करने के साथ ही उनके संभावित निवास स्थानों और ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
4 नवंबर को हुई गिरफ्तारी
इसी क्रम में 4 नवंबर 2026 को करीब दोपहर ढ़ाई बजे थाना चौक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त लल्तू उर्फ बहरा को उसके अंकित पते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को अपनी अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार अभियुक्त को अब माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Share this content:
