May 3, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर टाउन हॉल पब्लिक स्कूल में एबीवीपी का कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी आयोजित

टाउन हॉल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा “पंच परिवर्तन में युवाओं की भागीदारी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभावना, सकारात्मक चिंतन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/प्रवासी के रूप में एबीवीपी लखनऊ पश्चिम के जिला संयोजक अनुराग मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र का भविष्य भावनाओं, योजनाओं और घोषणाओं में नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र, साहस और संकल्प में निहित होता है। महिलाओं से जुड़े विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नारी स्वयं काली और दुर्गा स्वरूपा है; यदि समाज कुछ करना चाहता है तो सबसे पहले उनके सम्मान की रक्षा करे।

 

विद्यालय की प्राचार्या फरीना हैदर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास के शिल्पकार थे। कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर सीमा निगम भी उपस्थित रहीं।

निबंध प्रतियोगिता में सुहानी रावत ने प्रथम, नित्या चौरसिया ने द्वितीय तथा कनिष्का यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र नगर की नगर मंत्री दिव्यांशु नागर ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कार शुक्ला द्वारा किया गया।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!