फरीदाबाद: लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार, कार में AK-47 बरामद; पाकिस्तान से आतंकी नेटवर्क का खुलासा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ की रहने वाली लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शाहीन आतंकी संगठनों से जुड़ी हुई थी और वह अपनी कार में AK-47 लेकर चलती थी। पुलिस के अनुसार, शाहीन का संबंध अल-फलाह यूनिवर्सिटी के शिक्षक डॉक्टर मुजम्मिल शकील से था, जिसे इससे पहले हिरासत में लिया गया था। दोनों पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों से संपर्क रखने का आरोप है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शाहीन और मुजम्मिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से संपर्क में थे। फरीदाबाद और अनंतनाग पुलिस की संयुक्त टीम ने शाहीन को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार से AK-47 जैसी असॉल्ट राइफल मिली। जांच एजेंसियां अब लखनऊ, अलीगढ़, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच सक्रिय इस मॉड्यूल की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क में कुछ और संदिग्धों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

बीते दिनों फरीदाबाद के धौज गांव में डॉ. मुजम्मिल शकील के कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, वॉकी-टॉकी, टाइमर, बैटरी, और हथियार बरामद किए गए थे। वहीं, उसकी निशानदेही पर फतेहपुर तगा गांव में मौलाना हाफिज इश्तियाक के घर से 2,563 किलो संदिग्ध विस्फोटक भी मिला। पुलिस मान रही है कि यह पूरा नेटवर्क किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में था। फिलहाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है ताकि आतंकी मॉड्यूल के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

Share this content:

About The Author

You may have missed