May 4, 2026

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की चेतना बैठक सीतापुर में हुई सम्पन्न, राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में पहुँचे कार्यकर्ता 

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष विकास तिवारी के संयोजन में आज कबिलाबाद सीतापुर में एक भव्य चेतना आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश दूबे उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम दोपहर क़रीब दो बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रमुख रूप से हिन्दुत्व के मुद्दे पर अपने विचार रखे और समाज को जागरूक करने की बात कही।

 

 

बैठक में हिन्दू समाज पर लगातार हो रहे कुठराघात, सनातन धर्म की सुरक्षा और समाज में फैली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा किए गए प्रयासों के अभाव में हमारा हिन्दू समाज कमजोर होता जा रहा है। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जातिवादी, वंशवादी, भाषावादी और क्षेत्रवादी मानसिकता के खिलाफ एकजुट होकर समाज को मजबूत किया जाएगा।

सभी उपस्थित सदस्यों ने धर्म स्थलों, गोवंश और बहन-बेटियों की सुरक्षा, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने और इसके खिलाफ मजबूत आवाज उठाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव द्वारा यह घोषणा की गई कि राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद समाज में समरसता स्थापित करने, बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा और समाज के बीच इस तरह के आयोजन छोटे व बड़े स्तर पर करकर समाज को सशक्त बनाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब तक हिन्दू समाज एक नहीं हो जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी और सभी को एक साथ मिलाकर हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम करना होगा।

बैठक में मुख्य रूप से मनीष पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,कुलदीप शुक्ला प्रदेश संयोजक, विजय यादव मण्डल अध्यक्ष अयोध्या, एड आलोक तिवारी विधि शक्ति रक्षा प्रभारी लखनऊ, विशाल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी, सचिन मिश्रा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अरवेंद्र सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष कानपुर, सौरभ दूबे प्रदेश प्रभारी विधि शक्ति रक्षा, ओम शुक्ला प्रदेश युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक उत्तर प्रदेश, दुर्गेश जी दुर्लभ प्रदेश प्रवक्ता, अभिषेक दीक्षित प्रदेश संगठन मंत्री, महेंद्र नाथ श्रीवास्तव प्रदेश सामाजिक समरसता रक्षा प्रभारी, प्रवेश श्रीवास्तव सामाजिक सेवा शक्ति रक्षा प्रदेश प्रभारी, जितेंद्र पाण्डे सदस्य, स्पर्श श्रीवास्तव जिला संयोजक बाराबंकी, शुभम् कुमार प्रखण्ड युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक मोहनलालगंज, विवेक दुबे राष्ट्रीय युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक, अनिल त्रिपाठी जिला युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक, पवन शर्मा नगर उपाध्यक्ष लखनऊ, मनोज मौर्य प्रखण्ड अध्यक्ष मलिहाबाद लखनऊ, सर्वेश चौधरी प्रखण्ड अध्यक्ष मोहान उन्नाव, ज्योति प्रकाश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवम् यादव प्रखण्ड युवा शक्ति रक्षा संयोजक बख्शी का तालाब आदि उपस्थित रहे।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!