Bigg Boss 19: नीलम गिरी के आंसुओं पर फूटा कुनिका का गुस्सा, बोलीं- “सिम्पैथी ले रही हो”
Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 अब सिर्फ गेम नहीं बल्कि रिश्तों और भावनाओं का मैदान बन गया है। हर दिन नए ट्विस्ट, बदलते समीकरण और जोरदार भिड़ंत से घर का माहौल गरमा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में जहां भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी और दबंग कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के बीच जमकर बहस हुई, वहीं इस लड़ाई के बीच नीलम रो पड़ीं। दूसरी तरफ, घर में दरार आई दोस्ती भी फिर से जुड़ती नजर आई।
कुनिका और नीलम के बीच तकरार
खाने और काम को लेकर बिग बॉस के घर में अक्सर झगड़े होते हैं। इस बार मामला रोटी से शुरू होकर बड़ी बहस में बदल गया। तान्या ने रोटी न बनाने का ठीकरा कुनिका पर फोड़ा और नीलम ने भी इसमें हामी भर दी। जीशान से बहस के दौरान कुनिका भड़क गईं और खुद को “असली गुंडी” बताकर घरवालों को चुप करा दिया। लेकिन जब मामला नीलम तक पहुंचा तो वो टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
“तुम रोकर सिम्पैथी ले रही हो” – कुनिका
नीलम की आंखों में आंसू देखकर माहौल भावनात्मक हो गया, लेकिन कुनिका पीछे हटने वाली नहीं थीं। उन्होंने नीलम को सीधे शब्दों में कहा कि वह आंसुओं का इस्तेमाल करके सहानुभूति बटोर रही हैं। नीलम बार-बार कहती रहीं कि “मैम, आप ऐसा नहीं कर सकतीं”, मगर कुनिका अपनी बात पर अड़ी रहीं। इस टकराव ने दोनों की दोस्ती में गहरी दरार डाल दी।
सीक्रेट रूम से नेहल की नजर
इस पूरे ड्रामे को बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और आने वाली वाइल्डकार्ड एंट्री नेहल चुडासमा सीक्रेट रूम से देख रही हैं। जहां घरवाले सोचते हैं कि वे अपनी चालें चला रहे हैं, वहीं नेहल उनकी असलियत समझ रही हैं। उन्होंने तान्या का झूठ भी पकड़ लिया, जब उसने रोटी न बनाने की जिम्मेदारी कुनिका पर डाली थी।
घरवालों के बीच नई बयानबाजी
इस बहस के बीच आवेज दरबार ने भी नीलम पर सवाल उठाए, जिससे उनका तनाव और बढ़ गया। कुनिका ने साफ कहा कि नीलम दोहरी बातें करती हैं और उसी की वजह से उनके और अमाल के बीच भी अनबन हुई थी। नीलम की चुप्पी और आंसुओं ने घर के कई सदस्यों को हैरान कर दिया।
अभिषेक और अशनूर की दोस्ती फिर जुड़ी
ड्रामे और झगड़ों के बीच एपिसोड में एक सकारात्मक मोड़ भी आया। बीते वीकेंड पर टूटी अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती फिर से जुड़ गई। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और गिले-शिकवे भुलाकर दोस्ती का नया आगाज़ किया।
Share this content:
