April 29, 2026

चीन: वैज्ञानिकों ने बनाई बिना पानी की वॉशिंग मशीन, अंतरिक्ष यात्रियों को होगा फायदा

चीन के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी वॉशिंग मशीन तैयार की है, जो बिना पानी के कपड़े धो सकती है। इस नई तकनीक वाली मशीन का वजन 12 किलो है और यह केवल 30 मिनट में कपड़े साफ कर देती है। खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष यात्रियों के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें कम कपड़े ले जाने की सुविधा मिलेगी और लंबी यात्राओं के दौरान कपड़े धोने की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

 

बीजिंग के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित इस मशीन में ओस और ओजोन के शीत का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 800 ग्राम तक कपड़े एक बार में धोए जा सकते हैं। दिखने में यह एक सूटकेस जैसी है, जिसे आसानी से हाथ में लेकर ले जाया जा सकता है। इसमें डिटर्जेंट की जगह पराबैंगनी किरणों का उपयोग किया जाता है, जो कपड़ों पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म कर देती हैं।

 

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वॉशिंग मशीन के आने से अंतरिक्ष यात्रियों को 60 प्रतिशत तक कम कपड़े ले जाने होंगे। यह उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, खासकर उन यात्राओं में जो 2.5 महीने या उससे ज्यादा समय तक मंगल या चंद्रमा जैसे ग्रहों पर होती हैं। मशीन में कपड़े धोने की प्रक्रिया धुंध, ओजोन स्टरलाइजेशन और सुखाने के चार चरणों में पूरी होती है।

 

इस नई खोज ने न केवल अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं, बल्कि भविष्य में धरती पर भी इसके उपयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल, इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों की बड़ी समस्या का समाधान करना है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!