हरारे: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज आज से शुरू, भारत में ऐसे देखें लाइव
एशिया कप 2025 से पहले श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेल रही है। इस दौरे का आगाज 29 अगस्त से हो रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच दो वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला वनडे मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए तैयारी का अहम मौका मानी जा रही है, खासकर श्रीलंका के लिए जो एशिया कप में उतरने वाली है।
भारत में इस सीरीज का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं होगा। हालांकि, फैंस लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं। पहले वनडे का सीधा प्रसारण FanCode ऐप पर किया जाएगा। स्मार्ट टीवी यूजर्स इसे अपने टीवी पर देख सकते हैं, जबकि मोबाइल यूजर्स ऐप डाउनलोड करके मुकाबले को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की कप्तानी क्रेग इर्विन करेंगे, जबकि श्रीलंका की कमान चरित असलंका के हाथों में होगी। वनडे क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच 64 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 49 बार श्रीलंका ने जीत दर्ज की है जबकि 12 मैच जिम्बाब्वे के नाम रहे हैं। तीन मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए हैं।
जिम्बाब्वे स्क्वाड: क्रेग इर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, जॉनाथन कैंपबेल, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, न्यूमैन न्यामुरी, अर्नेस्ट मासुकु।
श्रीलंका स्क्वाड: चैरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, जेनिथ लियानागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, जेफरी वेंडरसे, मिलन प्रियनाथ रथनायके।
Share this content:
