April 18, 2026

शाहरुख, आमिर से लेकर अक्षय तक… करिश्मा कपूर ने बताई सुपरस्टार्स की खूबियां

90 के दशक की टॉप हीरोइनों में शुमार करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने फिल्मी सफर और इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। करिश्मा उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। लेडीज स्टडी ग्रुप के एक इवेंट में उन्होंने खुलकर इन स्टार्स की खासियतों के बारे में बात की।

करिश्मा ने कहा कि खुद को वह बहुत लकी मानती हैं कि उन्हें तीनों खान्स के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि यह दौर उनके लिए भी खास था क्योंकि उस समय सब कलाकार युवा थे और इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर आगे बढ़ रहे थे।

आमिर खान को लेकर करिश्मा ने कहा कि वह बेहद सजग और परफेक्शनिस्ट हैं, जो किसी भी सीन के लिए कई-कई बार रिहर्सल करते थे। वहीं सलमान खान को उन्होंने बिल्कुल इसके उलट बताया—जो बिना ज्यादा तैयारी के सेट पर आते हैं और सहजता से सीन को इतना शानदार बना देते हैं कि सब प्रभावित हो जाते हैं। शाहरुख खान के बारे में करिश्मा ने कहा कि वह बहुत हेल्पफुल हैं और अपने साथी कलाकारों की हमेशा परवाह करते हैं।

इसी के साथ करिश्मा ने गोविंदा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपने आप में एक अलग ही शख्सियत हैं, जिनसे उन्होंने टाइमिंग और कॉमेडी का बहुत कुछ सीखा। करिश्मा ने माना कि हर सुपरस्टार की अपनी खासियत है और उनके साथ काम करना उनके करियर का सबसे बड़ा अनुभव रहा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!