आंध्र प्रदेश – तिरुपति को छोड़कर सभी एयरपोर्ट पर खुलेंगे बार, नई पॉलिसी 1 सितंबर से लागू
आंध्र प्रदेश सरकार ने नई बार नीति की घोषणा की है, जिसके तहत अब राज्य के सभी एयरपोर्ट पर बार खोले जाएंगे। हालांकि तिरुपति को इससे बाहर रखा गया है। यह नीति 1 सितंबर 2025 से लागू होगी और 31 अगस्त 2028 तक प्रभावी रहेगी।
सरकार ने साफ किया है कि नई पॉलिसी का मकसद बार संचालन को पारदर्शी और आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाना है। इसके लिए अब नियम भी आसान कर दिए गए हैं। बार खोलने के लिए पहले से रेस्टोरेंट होना जरूरी नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट ऑपरेटर की सिफारिश अनिवार्य होगी। इसके अलावा सफल आवेदकों को 15 दिन के अंदर बार शुरू करना होगा।
धार्मिक स्थल तिरुपति में बार की अनुमति नहीं दी जाएगी। खास तौर पर तिरुपति एयरपोर्ट और शहर के धार्मिक मार्गों पर पूरी तरह से रोक रहेगी, ताकि वहां की धार्मिक आस्था प्रभावित न हो। वहीं, बाकी शहरों और एयरपोर्ट पर बार लाइसेंस लॉटरी सिस्टम के जरिए जारी किए जाएंगे।
Share this content:
