April 30, 2026

पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने असीम मुनीर को बताया ‘सूट पहने लादेन’, ट्रंप के पाकिस्तान प्रेम पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान परमाणु हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान को डुबोने की कोशिश की गई, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएगा। अमेरिका की धरती पर दिए गए इस बयान ने वहां के राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल मचा दी है।

 

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने असीम मुनीर की तुलना अल-कायदा प्रमुख उसामा बिन लादेन से कर दी। उन्होंने कहा कि मुनीर “सूट पहने ओसामा बिन लादेन” हैं और अगर उन्हें अमेरिका की जमीन पर ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत है, तो उन्हें तुरंत देश से बाहर निकाल देना चाहिए था। रुबिन ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान को दी जाने वाली कोई भी रियायत, उसकी विचारधारा में बदलाव नहीं लाएगी।

 

माइकल रुबिन ने सिर्फ मुनीर पर ही नहीं, बल्कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पाकिस्तान के प्रति झुकाव और नीतियां, ऐसे खतरनाक संदेश देने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से ताकत देती हैं। यह रुख अमेरिकी सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता, दोनों के लिए चिंता का विषय है।

 

असीम मुनीर का यह अमेरिका दौरा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद का दूसरा दौरा था, और इस दौरान उनके बयानों ने न केवल कूटनीतिक हलकों में विवाद खड़ा किया, बल्कि अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों पर भी नई बहस छेड़ दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!