May 1, 2026

विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक में सनातन धर्म पर हो रहे हमलों और महिला संरचना को सशक्त बनाने पर गहन विमर्श

10 अगस्त, रविवार को विश्व हिंदू परिषद, नगर प्रखंड के तत्वावधान में स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर, कानूनगोपुरा में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष एवं पालक नगर प्रखंड, मातृशक्ति/दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, अवध प्रांत, बहराइच के डॉ. राकेश कुमार दुबे ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म पर हो रहे लगातार हमलों की गंभीर समीक्षा करना और महिला संरचना को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीतियां तैयार करना था।

डॉ. राकेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में यह बैठक हुई, बैठक में प्रांत सह समरसता प्रमुख श्री राजकुमार सोनी, प्रांत मातृशक्ति सह संयोजिका श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष तरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला संरक्षक सदा शंकर श्रीवास्तव, जिला मातृशक्ति सह संयोजिका श्रीमती मीना द्विवेदी, जिला मातृशक्ति सत्संग संयोजिका शशि दुबे, जिला शह सत्संग प्रमुख सत्यदेव गुप्ता, जिला मातृशक्ति संयोजिका श्रीनीलम श्रीवास्तव, नगर मठ मंदिर प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा, ब्राह्मणीपुरा संयोजक अमर कुमार मिश्रा, नगर संपर्क प्रमुख डॉक्टर परशुराम तिवारी, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एडवोकेट, नगर उपाध्यक्ष शरद कालिया, वार्ड उपाध्यक्ष कानूनगोपुरा रमेश पांडे, वार्ड अध्यक्ष कानूनगोपुरा देवानंद पांडे, नगर सह मंदिर प्रमुख सतीश गुप्ता, नगर शह सत्संग प्रमुख चंद्रशेखर पांडे, नगर शह समरसता प्रमुख उत्तम गुप्ता, नगर सह मंत्री चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, नगर मंत्री ध्रुव कुमार पांडे, नगर सह संयोजक आकाश तिवारी, नगर सत्संग प्रमुख जनार्दन राय, वार्ड मातृशक्ति संयोजिका कुसुम श्रीवास्तव, हित चिंतक विभास चंद और सीतांशु पांडे, सदानंद पांडे जिला हित चिंतक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सनातन धर्म पर बढ़ते हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह समय एकजुट होकर काम करने का है, ताकि धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा की जा सके। महिला संरचना को मजबूत बनाने के लिए व्यापक योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें मातृशक्ति को समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सत्संग, सामाजिक कार्य, जागरूकता अभियान और धर्म प्रचार-प्रसार जैसे आयोजनों को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा, स्थानीय स्तर पर महिलाओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे और युवा वर्ग को सनातन धर्म की शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे किसी भी परिस्थिति में धर्म और संस्कृति के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों का डटकर मुकाबला करेंगे।

बैठक के अंत में डॉ. राकेश कुमार दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में मातृशक्ति को जागृत और सशक्त बनाना संगठन का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से धर्म रक्षा और समाज सुधार के लिए निरंतर कार्य करते रहने की अपील की। इस प्रकार यह बैठक न केवल संगठन के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुई।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!