May 4, 2026

गोरखपुर: डॉक्टर के पति के अपहरण मामले में कमालुद्दीन का सनसनीखेज खुलासा, तीन शादियां, वायरल वीडियो और सियासी कनेक्शन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सरकारी डॉक्टर के पति अशोक जायसवाल के किडनैपिंग केस ने नया मोड़ ले लिया है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी कमालुद्दीन की ज़िंदगी के कई हैरान कर देने वाले पहलू सामने आए हैं। पुलिस को पता चला है कि कमालुद्दीन अब तक तीन शादियां कर चुका है, जिनमें एक शादी उसने एक हिंदू लड़की से की थी, जो ऑर्केस्ट्रा डांसर थी।

जेल में खुली पोल

कमालुद्दीन की असलियत तब सामने आई जब वह एक पुराने चोरी के मामले में रायबरेली कोर्ट में पेश हुआ। वहां से गोरखपुर पुलिस ने उसे बी वारंट पर अपनी हिरासत में लिया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि डॉक्टर के पति का अपहरण किसने और क्यों कराया। क्या यह एक निजी रंजिश थी, या इसके पीछे कोई बड़ा गैंग और साजिश काम कर रही थी?

वायरल हुआ ‘बुर्के में लड़की’ वाला वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो हाथ लगा जिसमें कमालुद्दीन के साथ एक हिंदू लड़की बुर्का पहनकर कलमा पढ़ते हुए नजर आ रही है। दोनों की कई इंस्टाग्राम रील भी सामने आई हैं, जिनमें वे पति-पत्नी की तरह व्यवहार करते दिखे। लड़की ने सोशल मीडिया पर खुद को कमालुद्दीन की पत्नी बताया है। पुलिस अब उस लड़की की तलाश में जुटी है ताकि उससे पूछताछ की जा सके।

किसे बचा रहे सफेदपोश?

कमालुद्दीन के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गोरखपुर और दक्षिणी क्षेत्र के कई सफेदपोश और दबंगों के साथ उसकी तस्वीरें थीं, लेकिन जैसे ही उसका नाम अपहरण मामले में सामने आया, कई लोगों ने उसके साथ की फोटो डिलीट करनी शुरू कर दीं। उसकी एक फोटो गोरखपुर से चुनाव लड़ चुकी एक महिला उम्मीदवार के साथ भी वायरल हो रही है।

पुलिस के सामने कई सवाल:

डॉक्टर के पति के अपहरण की योजना कब और किसने बनाई?

इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे?

कमालुद्दीन सऊदी से कब लौटा?

लड़की के साथ उसका असली रिश्ता क्या है?

क्या ये मामला सिर्फ अपहरण तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा गैंग काम कर रहा है?

गोरखपुर पुलिस अब हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है। सोशल मीडिया से लेकर निजी रिश्तों और आपराधिक नेटवर्क तक, हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

यह मामला गोरखपुर के आपराधिक दुनिया की परतें उधेड़ने वाला बनता जा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!