April 30, 2026

अरबाज खान का फिल्मी करियर रहा फीका, लेकिन आज हैं 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने भले ही फिल्मों में कोई खास मुकाम हासिल न किया हो, लेकिन उनकी संपत्ति और निजी जीवन हमेशा चर्चा में रहे हैं। 4 अगस्त को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे अरबाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह है उनकी दूसरी शादी के बाद जल्द पिता बनने की खबर।

अरबाज ने 1990 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। सलमान खान के छोटे भाई होने के बावजूद उन्हें फिल्मों में खास सफलता नहीं मिल सकी। कुछेक फिल्मों को छोड़ दें तो उनके अधिकांश प्रोजेक्ट फ्लॉप रहे। बावजूद इसके, उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्माण और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छा खासा नाम और पैसा कमाया।

उनकी पहली शादी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जो बाद में तलाक में बदल गई। बताया जाता है कि अरबाज की सट्टेबाजी की लत और आपसी मतभेद इस रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह बने। मलाइका ने तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की, जबकि अरबाज का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी से जुड़ा, जो ज्यादा लंबा नहीं चला।

हाल ही में अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और अब यह जोड़ी जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। 57 साल की उम्र में फिर से पिता बनने जा रहे अरबाज, इन दिनों अपने नए पारिवारिक जीवन को लेकर चर्चाओं में हैं।

GQ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज खान की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ रुपये है। उन्हें एक फिल्म के लिए करीब 10-15 करोड़ रुपये की फीस मिलती है, जबकि विज्ञापन, वेब होस्टिंग और प्रोडक्शन से भी अच्छी आमदनी होती है। भले ही फिल्मी करियर फीका रहा हो, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर अरबाज ने खुद को साबित कर दिखाया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!