May 1, 2026

हिंदू आतंकवाद का झूठ उजागर हुआ: मालेगांव केस में बरी होने पर साध्वी प्रज्ञा का कांग्रेस पर हमला

मालेगांव ब्लास्ट केस से बरी होने के बाद बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और ‘हिंदू आतंकवाद’ के नैरेटिव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह फैसला भगवा और सनातन धर्म की जीत है, और जिन्होंने ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द गढ़ा था, उनका आज मुंह काला हो गया है.

 

साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्हें 16 साल बाद न्याय मिला है. उन्होंने कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए जवाब है, जिन्होंने निर्दोषों को बदनाम किया और भगवा को आतंक से जोड़ने की साजिश रची. उन्होंने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता में रहते हुए एक मजहब विशेष को संतुष्ट करने के लिए भगवा पर कीचड़ उछालने की कोशिश की थी.

 

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि देश अब जान चुका है कि सनातन धर्म को बदनाम करने का षड्यंत्र किसने किया था. उन्होंने इस फैसले को सत्य और धर्म की जीत बताते हुए कांग्रेस को ‘विधर्मी’ कहकर निशाने पर लिया.

 

गौरतलब है कि मालेगांव धमाके की जांच और मुकदमे के दौरान साध्वी प्रज्ञा पर कई संगीन आरोप लगाए गए थे. लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया. इस निर्णय के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी तेज हो गया है.

 

अब यह देखना बाकी है कि इस फैसले के बाद राजनीतिक दलों की रणनीतियों और आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले पर क्या असर पड़ता है, क्योंकि यह मुद्दा एक दशक से ज्यादा समय से राजनीति के केंद्र में रहा है.

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!