लखनऊ के होटल में सनसनीखेज वारदात: युवती को लेने आए युवक ने वेटर को गोली मारी, मौके पर मौत

लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित ईशान इन होटल में एक युवक ने अपनी महिला मित्र को लेने के दौरान होटल के वेटर से विवाद के बाद उस पर गोली चला दी। गोली वेटर के गले में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना 22 जुलाई की सुबह करीब सवा एक बजे हुई। होटल के मालिक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक महिला होटल में ठहरी हुई थी, और उससे मिलने एक युवक आया था। उसी युवक और होटल कर्मचारी दिवाकर यादव के बीच कहासुनी हो गई। अचानक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और युवक ने दिवाकर पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

पुलिस को सूचना मिलने पर घायल दिवाकर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक की पहचान आकाश तिवारी के रूप में हुई है। देवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर दो टीमें बनाकर उसे हिरासत में ले लिया है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Share this content:

About The Author

You may have missed