May 5, 2026

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का निधन, 20 साल से थे कोमा में

सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद, जिन्हें ‘स्लीपिंग प्रिंस’ के नाम से जाना जाता था, का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 2005 में लंदन में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद कोमा में चले गए थे और पिछले 20 वर्षों से वेंटिलेटर पर थे।

प्रिंस अलवलीद उस समय लंदन के एक मिलिट्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। ब्रेन हेमरेज और आंतरिक रक्तस्राव के बाद उन्हें रियाद के किंग अब्दुलअज़ीज मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से वे कभी ठीक नहीं हो सके।

उनके पिता, प्रिंस खालिद बिन तलाल, ने बेटे की मृत्यु की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वह अल्लाह की मर्जी को कुबूल करते हैं और बेहद दुखी हैं। उन्होंने 20 साल तक अपने बेटे की देखभाल की और जीवन रक्षक प्रणाली हटाने का हमेशा विरोध किया।

प्रिंस अलवलीद का जनाजा रविवार को रियाद की इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में असर की नमाज के बाद पढ़ा जाएगा। उनकी मौत सऊदी शाही परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है।

अलवलीद, अरबपति और सऊदी शाही परिवार के प्रभावशाली सदस्य प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के भतीजे थे और उनके परिवार की पहचान देश की सबसे प्रमुख रॉयल फैमिलीज़ में होती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!